अच्छी कीमत में यहां बेचें पुराने गैजेट्स, मिलेंगे बढ़िया दाम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Feb 2020 02:19 PM IST
sell old phones and gadgets online india on these website with best price
MOBILE SALE - फोटो : amar ujala

    जल्दी-जल्दी गैजेट्स बदलने की आदत के कारण हमारे पास पुराने गैजेट्स इकट्ठे हो जाते हैं। इनकी सही कीमत पाने के लिए इन्हें ऑनलाइन साइट्स पर बेच सकते हैं।हमारे घर पर कई ऐसे पुराने गैजेट्स होते हैं, जिनका हम प्रयोग भी नहीं करते हैं और सही कीमत न मिल पाने की वजह से हम उन्हें बेचते भी नहीं हैं। बिना इस्तेमाल के पड़े-पड़े वे कबाड़ में बदल जाते हैं। हालांकि अपने गैजेट्स को कबाड़ बनने से पहले बेच देना ही बेहतर होगा। इंटरनेट पर कई ऐसी कामगर साइट्स मौजूद हैं, जहां आप सही कीमत पर अपने गैजेट्स को बेच सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    इन साइट्स पर आपको आपके घर में पड़े मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट या फिर गेमिंग कंसोल की अच्छी कीमत मिल सकती है। ऐसे में आप इन गैजेट्स को घर में कबाड़ न बनने दें, बल्कि इन्हें बेचकर कुछ पैसा कमा लें, जो आपके लिए फायदे का सौदा होगा। लोगों द्वारा इन वेबसाइट्स का खासा प्रयोग किया जा रहा है।

    Cashify
    Cashify

    कैशिफाई

    इस वेबसाइट पर आपको फोन की अच्छी कीमत मिल जाएगी। स्मार्टफोन्स के मामले में इस साइट पर अन्य साइट्स की तुलना में काफी बेहतर कीमत मिल जाती है। www.cashify.in पर आपको टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, आईमैक और गेमिंग कॉन्सोल बेचने के ऑप्शन मिलेंगे। आपको यहां जो भी प्रोडक्ट बेचना है, उस पर क्लिक कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें