20 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का Mi Band 4

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 11 Jun 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 4 launched in China with payment supports
Xiaomi Mi Band 4 - फोटो : social media

    शाओमी ने तमाम लीक्स रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद आखिरकार Mi Band 4 आज यानि 11 जून को चीन में लॉन्च कर दिया है। एमआई बैंड 4 में कलर एमोलेड डिस्प्ले है और डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। Mi Band 4 में सिक्स एक्सिस एक्सिलरेटोमीटर मिलेगा। इस एमआई बैंड 4 में पेमेंट के लिए अलीबाबा के एलीपे का सपोर्ट दिया गया है।

    Xiaomi Mi Band 4 की कीमत

    कीमत की बात करें तो चीन मे इसकी शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन यानि करीब 1,700 रुपये है। वहीं इसके एनएफसी सपोर्ट वाले वेरियंट की कीमत 229 चीनी युआन यानि करीब 2,300 रुपये है। एमआई बैंड 4 का एक एवेंजर्स सीरीज भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 349 युआन यानि करीब 3,500 रुपये है। इसकी बिक्री चीन में 16 जून से शुरू होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग की अभी कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः PUBG खेलते-खेलते फंदे से लटक गया 17 साल का पीयूष, कमरे से मिला सुसाइड नोट

    Xiaomi Mi Band 4 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस बार भी अपने एमआई बैंड 4 में 0.95 इंच की OLED डिस्प्ले दी है। नए मॉडल में माइक का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे वॉयस कमांड दे सकते हैं। सिक्स एक्सिस एक्सिलरेटोमीटर की मदद से यह सभी प्रकार की गतिविधियों को ट्रैक करने में सक्षम है। यह वाटरप्रूफ है। इसमें दी गई डिस्प्ले की मदद से आप म्यूजिक ट्रैक और फाइंड फोन फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें