Mi 9T, Mi 9T Pro आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 12 Jun 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 9T, Mi 9T Pro set to Launch Today: Expected Price, Specifications,
Mi 9T, Mi 9T Pro launch - फोटो : xiaomi

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज यानि 12 जून को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिनमें एमआई 9टी और एमआई 9टी प्रो शामिल हैं। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग मैड्रिड, मिलान और पेरिस में होगी। कंपनी द्वारा जारी टीजर से पहले ही पता चल गया है कि इन एमआई 9टी सीरीज के फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

    Xiaomi Mi 9T, Mi 9T Pro की संभावित कीमत

    कीमत की बात करें तो बुल्गारिया में एक साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक एमआई 9टी की बिक्री 769.90O बीजीएन यानि करीब 30,900 रुपये में होगी। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं फिलीपींस में इस फोन की बिक्री 19,000 पीएचपी से लेकर 21,000 पीएचपी के बीच होगी।

    विज्ञापन

    Xiaomi Mi 9T Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन

    कहा जा रहा है कि Mi 9T Pro , कुछ दिन पहले लॉन्च हुए Redmi K20 Pro का ही ग्लोबल वेरियंट होगा। ऐसे में इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 9T की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Mi 9T को भी लेकर खबरें हैं कि रेडमी के20 को ही दुनिया के बाजार में एमआई 9टी के नाम से लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।

    Xiaomi Mi 9T

    का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें