OnePlus का एक और फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत हो सकती है 18,000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Aug 2020 02:45 PM IST
OnePlus said to Working on New Phone Priced Under Rs 18000 Launch Expected September End
OnePlus Nord for demo - फोटो : amarujala

    वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord पेश किया है लेकिन लगता है कि कंपनी को इससे भी संतोष नहीं है और वह शाओमी, रियलमी, वीवो और सैमसंग को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। खबर है कि वनप्लस एक और सस्ता फोन बाजार में लाने वाली है जिसकी कीमत 18,000 रुपये से कम होगी। खबर है कि वनप्लस का नया सस्ता फोन अगले महीने लॉन्च होगा। वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा।

    ट्विटर यूजर (@Boby25846908) ने दावा किया है कि वनप्लस का सबसे सस्ता सितंबर के अंत तक बाजार में आ सकता है। वनप्लस के इस फोन के नाम के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसकी कीमत को लेकर 16,000-18,000 रुपये तक का दावा किया जा रहा है।

    इस फोन में स्नपैड्रैगन 662 या स्नैपड्रैगन 665 प्रोससेर दिया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 662 को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया है। इस ट्वीट को लेकर भी भरोसा किया जा सकता है क्योंकि OnePlus Nord की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा था वह भविष्य में इसी तरह के सस्ते स्मार्टफोन पेश करेगी।

    यदि वास्तव में ऐसा होता है तो 20,000 रुपये की मार्केट में शाओमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग की हालत खराब हो जाएगी, क्योंकि वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग पहले से ही और अब बजट में आने के बाद मांग और बढ़ जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें