Motorola का बजट स्मार्टफोन Moto G9 भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Aug 2020 12:51 PM IST
सार

Moto G9 में तीन कैमरे का सपोर्ट4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा फोन5000एमएएच की बड़ी बैटरी से है लैस

विज्ञापन
Moto G9 launched in India with Triple Rear Cameras and Snapdragon 662 SoC price and specifications
Moto G9 - फोटो : motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने लंबे संमय के अंतराल के बाद भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G9 पेश किया है। इससे पहले पांच महीने पहले कंपनी ने Moto G8 को ब्राजील में उतारा था। Moto G9 में ट्रिपल रियर कैमरा और 20वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले भी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से....

    Moto G9 की भारत में कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। यह फोन दो कलर वेरियंट फॉरेस्ट ग्रीन और सफायर ब्लू में मिलेगा। Moto G9 की बिक्री 31 अगस्त को फ्लिपकार्ट से होगी। मोटोरोला के इस फोन का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एम21, रेडमी नोट 9 प्रो जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

    विज्ञापन

    Moto G9 में एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरे का सपोर्ट दिया गया है जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्स का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें