ये पांच फोन आपके दिल का रखेंगे ‘ख्याल’, मिलता है ये खास फीचर

महामारी के दौर में लोग अपनी सेहत लेकर ज्यादा सावधान हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान ऐसी डिवाइसेज की बिक्री बढ़ी हैं, जो सीधे तौर पर सेहत से जुड़ी हैं। कंपनियां भी इसे पुरजोर भुना रही हैं। हाल ही में लावा मोबाइल्स ने ऐसा फीचर फोन पेश किया जिसमें हार्ट रेट सेंसर लगा है। लेकिन लावा अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने ये फीचर पेश किया है। आइए जानते हैं किन फोंस में उपलब्ध है हार्ट रेट सेंसर का फीचर...

लावा पल्स
सबसे पहले शुरू करते हैं हाल ही में लॉन्च हुए फोन लावा पल्स से। इस पोन की खासियत यह है कि इसमें हार्ट रेट सेंसर लगा है, जो सीनियर सिटीजंस के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही इसमें ब्लड प्रेशर भी मापा जा सकता है। इसकी कीमत 1949 रुपये है। इन फीचर्स के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता फोन है। वहीं कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इस फोन की बैटरी लाइफ छह दिन तक साथ देती है।

सैमसंग गैलेक्सी S8/S8 Plus
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैगसंग ने इस स्मार्टफोन को 2017 में पेश किया था। इन फोंस की खासियत यह थी कि इसमें कैमरा मॉड्यूल के पास हार्ट रेट सेंसर लगा है। इस सेंसर पर उंगली रख कर सैमसंग हेल्थ एप के जरिए यूजर के हार्ट रेट की स्थिति जानी जा सकती है। हालांकि यह फोन लावा पल्स जितना सस्ता नहीं है, इसकी कीमत 53,990 रुपये है।