भारत में ऑटोमेटिक गाड़ियां और इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचेंगी ये तीन चाइनजी कंपनियां, पेटेंट के लिए किया आवेदन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Nov 2021 04:15 PM IST
सार

वनप्लस के ट्रेडमार्क की एक फोटो भी सामने आई है जिसके मुताबिक कंपनी ड्राइवरलेस कार, सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, रिमोट कंट्रोल वाली गाड़ियां, ड्रोन और बोट्स के पेटेंट के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
OnePlus OPPO vivo applied for trademark for autonomous vehicles and electric scooters in India
OnePlus Warp Car - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    भारत में स्मार्टफोन के करीब 70 फीसदी मार्केट पर चाइनीज कंपनियों का कब्जा है। OnePlus, OPPO, vivo और Xiaomi भारतीय बाजार में पूरी तरह अपनी पैठ जमा चुकी हैं। स्मार्टफोन के अलावा भारत में इन चाइनीज कंपनियों के अन्य प्रोडक्ट जैसे स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, फिटनेस बैंड, क्लिनिंग रोबोट भी मौजूद हैं। अब तीन बड़ी चाइनीज कंपनियां भारत में ऑटोमेटिक गाड़ियां और इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने की प्लानिंग कर रही हैं।

    गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus, OPPO, vivo ने स्वचालित गाड़ियों और इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके लिए तीनों कंपनियों ने पेटेंट के लिए आवेदन किए हैं। वनपल्स ने “oneplus life” के ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया है जो कि क्लास 12 के लिए है।

    विज्ञापन

    क्लास 12 ट्रेडमार्क पेटेंट गाड़ियों के लिए होता है। वनप्लस के ट्रेडमार्क की एक फोटो भी सामने आई है जिसके मुताबिक कंपनी ड्राइवरलेस कार, सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, रिमोट कंट्रोल वाली गाड़ियां, ड्रोन और बोट्स के पेटेंट के लिए आवेदन किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वनप्लस का यह ट्रेडमार्क आवेदन 30 मार्च 2021 को दिया गया था। ऐसे ही आवेदन OPPO और vivo ने भी दिए हैं। OnePlus, OPPO और vivo तीनों की पैरेंट कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक है। रियलमी ने भी इसी तरह का अपना ट्रेडमार्क लिया है जो कि realme TechLife है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें