काम की बात: आपकी फेसबुक फोटो का गलत कामों के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल, ऐसे करें उसको लॉक

बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें व्यक्ति की फेसबुक फोटो का गलत इस्तेमाल करके उसको ब्लैकमेल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे केस भी सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स की फेसबुक प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करके उसकी क्लोन आईडी बना ली जाती है। उसके बाद संबंधित व्यक्ति के परिचित लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसों को मांगा जाता है। पुलिस ने अब तक ऐसे कई धोखाधड़ी से जुड़े मामलों को अपने संज्ञान में लिया है, जिनमें फेसबुक का इस्तेमाल लोगों को चीट करने के लिए किया गया है। ऐसे में आपके फेसबुक प्रोफाइल फोटो का भी गलत इस्तेमाल किया जा सकता है या कहें आप भी इस स्कैम के शिकार बन सकते हैं। इस कारण डिजिटल दौर के युग में हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कब क्या हो जाए? कुछ पता नहीं होता। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं -
फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में फेसबुक एप को ओपन करना होगा।एप को ओपन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल को खोलना है।

अब आपको Add to Story के बगल में दिए गए तीन डॉट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।आपके स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होंगे।