WhatsApp में आ रहा है ऐसा फीचर कि आप कहेंगे- अरे वाह, नाम क्या बदला, एप भी कमाल का हो गया
WABetaInfo की रिपोर्ट में व्हाट्सएप के इस नए फीचर को लेकर दावा किया गया है। व्हाट्सएप ने साल 2017 में मैसेज डिलीट करने की सुविधा दी थी

विस्तार
WhatsApp में सभी लोगों के लिए मैसेज डिलीट करने की सुविधा है। व्हाट्सएप में यह फीचर डिलीट फॉर एवरीवन के नाम से है। डिलीट फॉर एवरिवन फीचर के इस्तेमाल से आप 68 मिनट तक मैसेज को डिलीट फॉर एवरीवन कर सकते हैं। अब व्हाट्सएप इस फीचर को एक कदम और आगे ले जाना चाहता है। खबर है कि डिलीट फॉर एवरीवन को अब हमेशा के लिए ऑन किया जा रहा है जिसके बाद आप किसी मैसेज को जब मन हो तब डिलीट फॉर एवरीवन कर सकेंगे।
WABetaInfo की रिपोर्ट में व्हाट्सएप के इस नए फीचर को लेकर दावा किया गया है। व्हाट्सएप ने साल 2017 में मैसेज डिलीट करने की सुविधा दी थी और उसके कुछ महीने बाद डिलीट फॉर एवरीवन को एक घंटे के लिए किया गया। इस नए फीचर के अलावा व्हाट्सएप आईओएस डिवाइस के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के लिए वीडियो प्लेबैक फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक डिलीट फॉर एवरीवन को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन v2.21.23.1 पर देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूद टाइम लिमिट 4,096 सेकेंड को बढ़ाकर अनलिमिटेड किया जाएगा, हालांकि फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में ही है। जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जा सकता है। व्हाट्सएप का 'delete for everyone' 2017 में लॉन्च हुआ था। उस दौरान मैसेज डिलीट करने के लिए सात मिनट का समय दिया गया था जिसे बाद में 68 मिनट कर दिया गया था।
मेटा (फेसबुक) के स्वामित्व वाले मैसेज एप व्हाट्सएप ने 1 नवंबर को ही अपनी नई अनुपालन रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया है कि कंपनी ने सितंबर 2021 महीने में 22 लाख नौ हजार भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट को प्रतिबंधित किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने में कंपनी को 560 शिकायतें मिली हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एंड टू एंड इन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच दुरुपयोग को रोकने में व्हाट्सएप सबसे आगे है।
- काम की बात: प्रदूषित तो नहीं है आपके घर की हवा? इन उपकरणों की मदद से करें चेक
- काम की बात: भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड तो घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से कर सकते हैं रिकवर
- iQOO Z5 5G Review: क्या अपनी सेगमेंट में यह एक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है?
- नए नाम से भारत में लॉन्च होगी Redmi Note 11 सीरीज, जानें इसके फीचर्स