OnePlus Nord स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है चार कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jul 2020 11:51 AM IST
सार

वनप्लस नॉर्ड का डिजाइन हुआ लीकइस फोन को नहीं मिली आईपी रेटिंगवनप्लस नॉर्ड की प्री-बुकिंग आज से होगी शुरू

विज्ञापन
OnePlus Nord smartphone design leak before launch know expected price and specs
OnePlus Nord - फोटो : marques Brownlee

    विस्तार

    टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) अपने किफायती स्मार्टफोन नॉर्ड (OnePlus Nord) को 21 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हो गया है। आपको बता दें कि कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पाई ने हाल ही में मश्हूर यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली को एक इंटरव्यू दिया था, जहां इस स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था। इससे पहले भी वनप्लस नॉर्ड की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुई थी, जिनसे इसके संभावित फीचर और कीमत की जानकारी मिली थी।

    मश्हूर यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली की वीडियो में देखें तो वनप्लस नॉर्ड का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 8 से मिलता-जुलता है। इस फोन के रियर में चार कैमरे एक सीध में दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को डार्क ग्रे और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    को-फाउंडर कार्ल पाई ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वनप्लस नॉर्ड को आईपी रेटिंग नहीं मिली है। आईपी रेटिंग प्राप्त करने के लिए 15 डॉलर (करीब 1,100 रुपये) प्रति डिवाइस का खर्च आता है। उन्होंने आगे बताया था कि इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक भी नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें