शाओमी के Redmi Note 9 Pro Max की आज है फ्लैश सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर
Redmi Note 9 Pro Max की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 16,999 रुपये

विस्तार
शाओमी (Xiaomi) के शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (Redmi Note 9 Pro Max) की आज फ्लैश सेल है। यह फ्लैश सेल दोपहर 12 से ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। ग्राहकों को रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।
Redmi Note 9 Pro Max की कीमत
यह स्मार्टफोन 6GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये, 18,499 रुपये और 19,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम आज, हो सकते हैं कई बड़े एलान
Redmi Note 9 pro Max की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।
Redmi Note 9 pro Max की बैटरी और कनेक्टिविटी
इसमें भी 5020एमएच की बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ बॉक्स में 33 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है।
- दिल्ली सर्किल में Jio नंबर-1, ग्राहकों की संख्या 1.82 करोड़ के पार: TRAI
- 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Amazfit Bip S Lite, 30 दिन बैटरी बैकअप का है दावा
- एमआई इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेशर भारत में लॉन्च, कार के टायर में महज छह मिनट में भर सकेंगे हवा
- Realme C11 भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग से लैस है फोन