OnePlus का सबसे स्मार्टफोन 21 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

वनप्लस भारतीय बाजार में लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपना स्मार्ट टीवी बाजार में पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। सस्ता स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के बाद कंपनी की नजर सस्ते स्मार्टफोन बाजार है। कंपनी 21 जुलाई को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन पेश करने वाली है और यह स्मार्टफोन है OnePlus Nord...
OnePlus Nord का पेज अमेजन इंडिया पर लाइव हो गया है। इसके अलावा प्री-ऑर्डर 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 499 रुपये में फोन को बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक गिफ्ट बॉक्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Poco M2 Pro स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
ऐसे ग्राहकों को वनप्लस बुलेट वायरलेस वी1 हेडफोन भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर्स यानी करीब 37 हजार रुपये से कम होगी। OnePlus Nord की लॉन्चिंग गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद OnePlus Nord AR एप के जरिए होगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीजर के मुताबिक इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 756 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा।