Poco M2 Pro स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Poco m2 pro launched in india with quad camera setup know price and specifications
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने शानदार डिवाइस एम2 प्रो (Poco M2 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में चार कैमरे, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और छह जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में प्रो-कलर मोड, प्रो-वीडियो मोड और RAW मोड जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, पोको एम2 प्रो ग्रीन, ब्लू, ग्रीनर और दो ब्लैक शेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कीमत

    पोको एम2 प्रो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 14 जुलाई 2020 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें