OnePlus Nord CE 5G 10 जून को होगा लॉन्च, फीचर्स आए सामने
OnePlus Nord CE 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर होगा। OnePlus Nord को स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। फोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

विस्तार
वनप्लस के सस्ते 5जी स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। 10 जून को OnePlus Nord CE 5G की लॉन्चिंग होने जा रही है। OnePlus Nord CE 5G में स्नैपड्रैगन Snapdragon 750G प्रोसेसर के अलावा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स भी लीक हुआ हैं। बता दें कि 10 जून को ही OnePlus TV U सीरीज के मॉडल की लॉन्चिंग होने वाली है। नया फोन OnePlus Nord N10 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल भारत और यूरोप समेत कई बाजार में लॉन्च किया गया है।
एंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord CE 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर होगा। OnePlus Nord को स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। फोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
OThe की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि OnePlus Nord CE 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा पंचहोल डिस्प्ले के साथ होगा।
OnePlus Nord CE 5G की लॉन्चिंग 10 जून को शाम को 7 बजे होगी। इस इवेंट में कंपनी टीवी भी लॉन्च करेगी। टीवी की बिक्री 10 जून से ही Red Cable club मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी, जबकि स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग 11 जून से शुरू होगी। यह भी सिर्फ रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए ही होगा। फोन की ओपन सेल 16 जून से शुरू होगी और टीवी की 11 जून से।
- कितनी जोर से खर्राटे लेते हैं आप, बताएगी यह डिवाइस, जानें कीमत और फीचर्स
- काम की बात: अब FBI बताएगी आपका पासवर्ड चोरी हुआ है या नहीं, HIBP के साथ हुई साझेदारी
- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी देनी होगी प्रमोशनल कंटेंट की पूरी जानकारी
- नई गाइडलाइन: तो सरकार से आर-पार के मूड में है ट्विटर, इंडिया चीफ के इस ट्वीट का मतलब क्या है?