OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: इसमें क्या अच्छा है और क्या बुरा, पांच प्वाइंट में मिलेगी पूरी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Apr 2023 02:08 PM IST
सार

यदि आप OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों साइड बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G  five pros and cons that you need to know before buy
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 Lite को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 6.72 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर को वनप्लस पहले भी इस्तेमाल कर चुका है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के पुराने मॉडल OnePlus Nord CE 2 lite के साथ भी यही प्रोसेसर पैक किया गया था। नए फोन को भी पहले वाले मॉडल की कीमत पर पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। ऐसे में यदि आप इस फोन को लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको OnePlus Nord CE 3 Lite की पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों साइड बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    ब्रांड वैल्यू

    इस प्राइस रेंज के अधिकांश एंड्रॉयड फोन की तुलना में नॉर्ड सीई 3 लाइट बाकियों से ऊपर है क्योंकि यह वनप्लस डिवाइस है। ब्रांड ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के मामले में अपनी एक अलग जगह बनाई है। कई यूजर्स सिर्फ वनप्लस के नाम से ही फोन खरीद लेते हैं। वहीं कीमत के हिसाब से अन्य स्मार्टफोन की तुलना में यह डिवाइस अधिक प्रीमियम भी दिखता है। फोन का मिनिमलिस्टिक डिजाइन नॉर्ड सीई 3 लाइट को 20,000 रुपये की कीमत पर सबसे अच्छे दिखने वाले फोन में से एक बनाता है।

    विज्ञापन

    बेहतर और ज्यादा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

    अधिकांश बजट स्मार्टफोन ज्यादा सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने में विफल रहते हैं, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट एक प्रीमियम डिजाइन के साथ दो प्रमुख Android OS अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा करता है। इसलिए वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 दोनों अपडेट मिलेंगे और डिवाइस को 2026 तक सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बॉक्स में है 80W फास्ट चार्जर

    कीमत के हिसाब से फोन के साथ बढ़िया फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ 80 वॉट का चार्जर दिया गया है, वो भी ऐसे समय में जब सैमसंग जैसी कंपनियों ने फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया है। यानी ग्राहकों को फोन लेते ही चार्जर के लिए 1 हजार रुपये खर्च नहीं करना पड़ता। वनप्लस 20,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन में फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर शामिल कर रहा है, जो लगभग 45 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। इस चार्जर से रियलमी और ओप्पो के स्मार्टफोन को भी फास्ट चार्ज किया जा सकता है।

    स्टीरियो स्पीकर

    नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप पैक किया गया है। जहां इयरपीस एक सेकेंडरी स्पीकर के साथ में दोगुना हो जाता है। कंपनी ने इसके साथ एक नया सॉफ्टवेयर फीचर भी जोड़ा है जो वॉल्यूम को दोगुना करता है और इस बजट स्मार्टफोन पर लगभग फ्लैगशिप जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए एक बेहतरीन डिवाइस बनाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें