क्वालकॉम के इस प्रोसेसर से लैस होगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने, जानें सभी डिटेल्स
दोनों फोन को भारत में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपने नए OnePlus Nord CE 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन के साथ कंपनी OnePlus Nord 3 को भी लॉन्च करने वाली है। दोनों फोन को भारत में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग क्षमता ऑफर करेगा।
OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशन
इन स्मार्टफोन्स के साथ, वनप्लस Nord Buds 2R ईयरबड्स भी लॉन्च करेगा। इवेंट पेज को वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही लाइव कर दिया गया है, जिसमें आगामी फोन के बारे में कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आए हैं।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से लैस होगा। वनप्लस नोर्ड सीई 3 लॉन्च पेज पर प्रोसेसर के साथ-साथ डिजाइन की जानकारी और स्मार्टफोन के कलर को भी दिखाया गया है। फोन को एक्वा सर्ज शेड में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने अभी तक रैम के साथ-साथ स्टोरेज के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।
OnePlus Nord CE 3 का डिजाइन
इसके अलावा, लॉन्च पेज स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा यूनिट का भी खुलासा करता है। फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो सिंगल एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के बैक पैनल पर वनप्लस की ब्रांडिंग भी होगी।
OnePlus Nord 3
लॉन्च इवेंट से पहले वनप्लस नॉर्ड 3 के स्पेसिफिकेशन को टीज किया गया है। फोन के अलर्ट स्लाइडर और 17.12 सेमी स्क्रीन के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन के साथ आने की पुष्टि की गई है। डिस्प्ले एमोलेड होगा और इसे 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया जाएगा। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज और एक फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर पैक किया जा सकता है। हालांकि, अब तक फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं हुआ है।
- Jio ने फिर एयरटेल और VI को पछाड़ा, एक महीने में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी किए आंकड़े
- स्नैपड्रैगन के सबसे नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Phone में नहीं आ रही आवाज, अपनाएं ये 5 ट्रिक्स
- WhatsApp Tips: आईफोन और एंड्रॉयड में ऐसे एडिट करें भेजे गए मैसेज, बहुत आसान है तरीका