नोकिया का बजट स्मार्टफोन Nokia X100 हुआ लॉन्च, 5जी का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Nov 2021 10:50 AM IST
सार

Nokia X100 में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है।

विज्ञापन
Nokia X100 Launched With Snapdragon 480 5G SOC AND Quad Rear Cameras Price Specifications
Nokia X100 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने एक्स सीरीज के अपने नए स्मार्टफोन Nokia X100 को बाजार में उतार दिया है। Nokia X100 के साथ 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। Nokia X100 में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर है जो कि बजट 5जी फोन के लिए पेश किया गया है।

    Nokia X100 की कीमत और उपलब्धता

    Nokia X100 की कीमत 252 डॉलर यानी करीब 18,700 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की कीमत के बारे में नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Nokia X100 को मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में Nokia X100 की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    Nokia X100 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia X100 में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ गूगल ड्राइव की 15 जीबी स्टोरेज मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia X100 का कैमरा

    नोकिया के इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ ZEISS ऑप्टिक्स भी है। फोन में प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Nokia X100 की बैटरी

    Nokia X100 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और साथ में फेस अनलॉक भी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1, FM रेडियो, NFC, GPS/A-GPS, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 4470mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें