OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट: कंपनी ने इलाज का खर्च और रिफंड देने का किया वादा
OnePlus ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी

विस्तार
वनप्लस का बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 लॉन्चिंग के बाद से ही विवादों में है। महज तीन महीने में कई लोगों ने OnePlus Nord 2 में आग लगने और धमाका होने की शिकायत की है। कई मामलों में तो OnePlus ने यूजर की ही गलती का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन कई मामलों में विवाद बढ़ने पर कंपनी ने सेटलमेंट का वादा किया है। हाल ही में सुहित शर्मा नाम के एक यूजर ने दावा किया था कि OnePlus Nord 2 में धमाका होने के कारण उसकी जांघ जल गई है। इस मामले पर काफी विवाद होने के बाद अब कंपनी ने इलाज का खर्च और रिफंड देने का वादा किया है।
सुहित ने OnePlus Nord 2 को दो महीने पहले ही अमेजन से खरीदा था। फोन में ब्लास्ट होने से पहले ना फोन गर्म हुआ था और ना ही कोई अन्य समस्या आई थी। पैंट की जेब में अचानक से ब्लास्ट हुआ जिससे सुहित की जांघ गंभीर रूप से जल गई। सुहित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जहां इलाज चल रहा है।
हादसे पर OnePlus ने क्या कहा?
मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी। इस मामले को लेकर कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
यह पहला मौका नहीं है, जब किसी OnePlus Nord 2 में आग लगी हो। इससे पहले भी एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हर बार कंपनी एक ही बात कहती है।इससे पहले सितंबर में OnePlus Nord 2 5G को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दावा किया था कि उनका फोन बम की तरह फटा था जिसके बाद उनके गाउन में आग लग गई थी। इस दावे पर वनप्लस ने वकील के खिलाफ ही नोटिस जारी किया था। वनप्लस ने दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी को सीज एंड डिसीस्ट (cease and desist) लेटर भेजा था।
- Google Pixel 6 and 6 Pro Bug: फोन की बैटरी खत्म होते ही फिंगरप्रिंट सेंसर हो जाता है बंद, इस बड़ी कंपनी के फोन में है दिक्कत
- PUBG NEW STATE: भारत समेत 200 देशों में एक साथ हुआ लॉन्च, भारतीय यूजर्स को हो रही सर्वर की दिक्कत
- YouTube आज से करने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स होंगे प्रभावित
- नोकिया का बजट स्मार्टफोन Nokia X100 हुआ लॉन्च, 5जी का भी मिलेगा सपोर्ट