OnePlus 7 Pro के इस खास वेरियंट की सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में OnePlus 7 Pro के Almond कलर वेरियंट की बिक्री आज यानी 14 जून से शुरू हो रही है। वनप्लस 7 प्रो को आलमंड एडिशन आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया, OnePlus.in और वनप्लस के स्टोर से खरीदा जा सकता है। अलमंड कलर वेरियंट वनप्लस 7 प्रो का आखिरी वेरियंट है। इससे पहले वनप्लस 7 प्रो 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ मिरर ग्रे और नीबूला ब्ले कलर वेरियंट में उपलब्ध है। बता दें कि मिरर ग्रे कलर वेरियंट 12 जीबी रैम के साथ नहीं मिलेगा, वहीं नीबूला ब्लू 6 जीबी रैम में नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vivo Z1 Pro जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
OnePlus 7 Pro Almond वेरियंट की कीमत
वनप्लस 7 प्रो के आलमंड कलर वेरियंट की कीमत 52,999 रुपये है और यह फोन सिर्फ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो यदि आप एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
OnePlus 7 Pro Almond की स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 7 प्रो आलमंड में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित OxygenOS मिलेगा। इस फोन में क्वॉड एचडी रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) मिलेगा। वहीं 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः तीन रियर कैमरे के साथ मिलने वाले 10 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
OnePlus 7 Pro Almond का कैमरा
कैमरे की बात करें तो OnePlus 7 Pro में रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर f/1.6 है। वहीं कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा। फोन में दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी विकल्प मिलेगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा है जिसमें सोनी IMX471 सेंसर है। कंपनी ने कहा है कि 5 साल तक कैमरे में कोई खराबी नहीं आएगी।
OnePlus 7 Pro Almond की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इस फोन में डॉल्बी एटम ऑडियो मिलेगा। फोन का वजन 206 ग्राम है और इसमें कूलिंग के लिए एक ट्यूब दिया गया है
- 3,000 रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह 5000mAh की बैटरी वाला फोन
- Bose ने लॉन्च किए वायरलेस हेडफोन वाले सनग्लासेज, मिलेगा ऑग्यूमेंटेड रियलिटी ऑडियो फीचर
- जल्द ही Truecaller से भी में कर सकेंगे कॉलिंग, हो रही है टेस्टिंग !
- दिल्ली में चल रहे मोबाइल नेटवर्क बूस्टर का भंडाफोड़, दूरसंचार विभाग ने 16 जगहों पर मारे छापे