Bose ने लॉन्च किए वायरलेस हेडफोन वाले सनग्लासेज, मिलेगा ऑग्यूमेंटेड रियलिटी ऑडियो फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Jun 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bose Frames AR Audio Sunglasses Launched in India With bluetooth, Priced at Rs 21,900
Bose Frames AR Audio Sunglasses - फोटो : bose

    अमेरिकन साउंड प्रोडक्ट्स कंपनी बोस ने भारतीय बाजार में खास तरह के सनग्लासेज लॉन्च किए हैं। इनकी खासियत यह है कि ऑग्यूमेंटेड रियलिटी सपोर्ट वाले आडियो सनग्लास लांच किए हैं। बोस फ्रैम्स नाम से लॉन्च इन सनग्लासेज की कीमत 21,900 रुपये है। इन ग्लासेज के साथ बोस ने बोस फ्रैम्स कलेक्शन भी लांच किया है, जिनकी बिक्री अगले हफ्ते 20 जून से शुरू होगी।

    इन नए बोस फ्रैम्स की खासियत होगी कि इनमें 3 फीचर एक ही डिवाइस में होंगे। इनमें प्रीमियम सनग्लासेज, वायरलेस हेडफोन और ऑडियो एआर फीचर मिलेंगे। वहीं बोस फ्रैम्स दो तरह के स्टाइल लार्ज अल्टो और स्मालर रोंडो में मिलेंगे। बोस फ्रेम लेंस कलेक्शन के नॉन-पोलराइज्ड की कीमत 1,990 रुपये, और पोलराइज्ड लेंस की कीमत 2,990 रुपये से शुरू है।

    विज्ञापन

    बोस फ्रैम्स में छोटा सा बोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है और वायरलेस हेडफोन की तरह भी काम करेगा। वहीं इनमें माइक्रोफोन, मल्टी-फंक्शन बटन, सिरी, गूगल असिस्टेंस का भी फीचर मिलेगा। वहीं इन्हें स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं स्टाइल लार्ज अल्टो बड़ा और चौकोर होगा, जबकि रोंडो छोटा और गोल होगा। वहीं दोनों का वजन 45 ग्राम होगा और ये 99 प्रतिशत तक UVA/UVB किरणों को आंखों तक पहुंचने से रोकेंगे। वहीं लेंस को निकाला और बदला भी जा सकेगा।

    बोस एआर एप्स को बोस कनेक्ट एप के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है, फिलहाल यह iOS में ही मिलेगा और एंड्रॉयड एप भी डेवलपमेंट स्टेज में है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगी बैटरी 12 घंटे का स्टैंडबाय और 3.5 घंटे का प्लेबैक बैकअप देती है और मात्र 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें