Nokia C3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिली 3,040 एमएएच की बैटरी
नोकिया सी3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्चमिला 3 जीबी रैम का सपोर्टकीमत है 699 चीनी युआन (करीब 7,500 रुपये)

विस्तार
नोकिया (Nokia) का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया सी3 (Nokia C3) चीन में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखी गई है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को थिक बेजल, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और सिंगल कैमरा मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है।
Nokia C3 की कीमत
नोकिया सी3 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 स्टोरेज मॉडल की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,500 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Nordic Blue and Gold Sand कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल 13 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ें: Vivo S7 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्ट
Nokia C3 की स्पेसिफिकेशन
नोकिया सी3 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,440 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिला है।
Nokia C3 की बैटरी
कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, 4जी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पांच वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 3,040 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, नोकिया सी3 का वजन 184 ग्राम है।