Vivo S7 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 04 Aug 2020 11:36 AM IST
सार

वीवो एस7 स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्चमिला स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्टशुरुआती कीमत है 2,798 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये)

विज्ञापन
Vivo S7 smartphone launched with snapdragon 765g processor know price and specs
Vivo S7 - फोटो : MikeAdamOnAir

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपना शानदार डिवाइस वीवो एस7 5जी (Vivo S7) चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले का मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    Vivo S7 स्मार्टफोन की कीमत

    वीवो एस7 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 2,798 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये) और 3,098 चीनी युआन (करीब 33,300 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन को Jazzy Black, Monet और Moonlight White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 10 और Realme Smart TV की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

    Vivo S7 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

    वीवो एस7 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो एचडीआर से लैस है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही 44+8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo S7 स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स

    कंपनी ने वीवो एस7 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें