Samsung Galaxy M31s vs OnePlus Nord: आपके लिए कौन है बेहतर?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 12:00 PM IST
Samsung Galaxy M31s vs OnePlus Nord which is better and why
Samsung Galaxy M31s vs OnePlus Nord - फोटो : amarujala

    सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम31एस को बाजार में उतारा है जिसका सीधा मुकाबला वनप्लस नॉर्ड के साथ है। दोनों फोन की कीमतें करीब-करीब बराबर हैं, जबकि फीचर्स अलग-अलग हैं। वनप्लस नॉर्ड कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। अब सवाल यह है कि Samsung Galaxy M31s और OnePlus Nord में बेहतर कौन है और आपको कौन-सा फोन खरीदने में फायदा है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    Samsung Galaxy M31s
    Samsung Galaxy M31s - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M31s vs OnePlus Nord: कीमत

    इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। Galaxy M31s के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है।

    OnePlus Nord
    OnePlus Nord - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M31s vs OnePlus Nord: स्पेसिफिकेशन

    वनप्लस के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सैमसंग के फोन में कंपनी का इनहाउस Exynos 9611 प्रोसेसर है। Galaxy M31s में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 ओएस मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें