Realme Narzo 10 और Realme Smart TV की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और ऑफर
Realme Narzo 10 और Realme Smart Tv की आज है फ्लैश सेलदोनों प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर मिलेगा डिस्काउंट और कैशबैककंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी सेल

विस्तार
रियलमी के शानदार स्मार्टफोन Narzo 10 और स्मार्ट टीवी की आज (4 अगस्त 2020) भारत में फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को दोनों प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर कैशबैक से लेकर डिस्काउंट तक मिलेगा। इसके अलावा दोनों प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर की गई है। तो आइए जानते हैं Narzo 10 और स्मार्ट टीवी की कीमत और इन दोनों पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...
रियलमी Narzo 10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,334 प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Realme Smart TV के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।