एंड्रॉयड पाई के साथ लॉन्च हुआ Nokia C1, जानें कीमत और फीचर्स

नोकिया के लाइसेंस से स्मार्टफोन की मार्केटिंग करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने अपना नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी नोकिया सी1 (Nokia C1) को एंड्रॉयड गो के साथ पेश किया है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें एक जीबी रैम के साथ 2500एमएएच की बैटरी दी गई है।
Nokia C1 की कीमत की अभी जानकारी नहीं मिली है। यह फोन फिलहाल अफ्रीकी बाजार में उपलब्ध है। नोकिया सी1 ब्लैक और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा जो कि गो एडिशन होगा। फोन में 5.45 इंच की FWVGA+ आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी।
इस फोन में क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी क्वॉक स्पीड 1.3GHz है। प्रोसेसर के मॉडल का खुलासा नहीं हुआ है। फोन में एक जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। नोकिया सी1 में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा, हालांकि फोन में सिर्फ 3जी का ही सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 155 ग्राम है।
- हैदराबाद गैंगरेप के बाद इस एप को 1.3 लाख लोगों ने किया डाउनलोड, ऐसे करें इस्तेमाल
- Jio ने फिर से दिया झटका, बंद किया यह सबसे सस्ता प्लान, अब देने होंगे 36 रुपये ज्यादा
- स्मार्टफोन पर विज्ञापन से हैं परेशान तो यहां है समाधान, इस खास ट्रिक से करें बंद
- एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी को होगा विलय, जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर