Jio ने फिर से दिया झटका, बंद किया यह सबसे सस्ता प्लान, अब देने होंगे 36 रुपये ज्यादा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Removes Rs 49 Jio Phone Plan New Recharge Plan Now starts from Rs 75
JIO PHONE PLAN - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए अपना एक प्लान बंद कर दिया है। रिलायंस जियो ने जियो फोन का 49 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है जो कि सबसे लोकप्रिय प्लान था। जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 500एमबी डाटा मिलता था। आइए जानते हैं जियो फोन के नए प्लान के बारे में...

    JIO PHONE PLAN
    JIO PHONE PLAN - फोटो : jio.com

    49 रुपये वाला प्लान हुआ बंद

    बता दें कि जियो फोन के लिए सबसे बेस्ट प्लान 49 रुपये वाला ही था जिसे अब कंपनी ने खत्म कर दिया है। ऐसे में अब जियो फोन के ग्राहकों को कम से कम 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये का प्लान है जिसमें 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह एक ऑल इन वन प्लान है। इस प्लान के तहत जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी लेकिन दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 500 मिनट बातें की जा सकेंगीं। अगली स्लाइड में जानें जियो फोन के लिए अन्य प्लान...

    JIO PHONE PLAN
    JIO PHONE PLAN - फोटो : jio

    125 रुपये का प्लान

    इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर 500 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 14 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 300 मैसेज भी मिलते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें