Nokia 8 भारत में हुआ लॉन्च, तीनों कैमरों से एक साथ ले सकते हैं फोटो, जानें सारे फीचर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Nokia 8 launched With Dual Zeiss Camera in India, Know price and specification
Nokia 8

    HMD ग्लोबल ने आखिरकार भारत में नोेकिया का फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन Nokia 8 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में एक खास फीचर 'बोथीज' दिया गया है जिसकी मदद से फ्रंट व रियर कैमरे को एक साथ यूज किया जा सकता है। बता दें कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें Carl Zeiss लेंस दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

    नोकिया 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 8
    Nokia 8

    नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3 इंच की 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 36,999 रुपये है। इसकी बिक्री 14 अक्टूबर से अमेजॉन और देशभर के सभी रिटेल स्टोर से ऑफलाइन होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोकिया 8 में है खास बोथीज कैमरा

    Nokia 8
    Nokia 8

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में एक खास फीचर बोथीज (bothies) दिया गया है जिसका फायदा यह है कि एक साथ दो रियर और एक फ्रंट को यूज किया जा सकता है। कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह शानदार मेड इन इंडिया 4जी स्मार्टफोन

    यानी एक ही फोटो को क्लिक करने के लिए तीनों कैमरे का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में Ozo Audio रिकॉर्डिंग फीचर दिया है। यानी आपको 3डी ऑडियो (360 डिग्री) का आनंद मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक नोकिया 8 Ozo Audio फीचर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें