सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह शानदार मेड इन इंडिया 4G फोन

अगर आप भी देश के उन लोगों में शामिल हैं जो चाइनीज सामान का बहिष्कार करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। यदि आप भी सस्ते और दमदार मेड इन इंडिया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए भारत की मोबाइल कंपनी स्वाइप ने नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। अगली स्लाइड में जानें फोन की खासियत।
ये भी पढ़ेंः एयरटेल का नया धमाका, 399 रुपये में 84 दिनों तक जियो जी भर के

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। फोन की कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है। इसके अलावा अच्छी बात यह है कि इसमें 4 जी सपोर्ट दिया गया है यानी स्वाइट लाइट 4जी जियो का सिम आसानी से चलेगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1 GB रैम, 8 GB स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले है। फोन में Cortex A7 का 1.3 GHz वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-400MP है। फोन एचडी गेम को सपोर्ट करता है।