नोकिया 6.1 प्लस की फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

नोकिया 6.1 प्लस आज 20 सितंबर 20148 को एक बार फिर से फ्लैश सेल में मिलेगा। नोकिया 6.1 प्लस नोकिया 6.1 या नोकिया 6 2018 का अपग्रेडेड वर्जन है। नोकिया 6.1 प्लस को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। नोकिया 6.1 प्लस की खासियतों की बात करें तो इसमें एप्पल के आईफोन x जैसा नॉच (डिस्प्ले के ऊपर कट आउट) और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस को सबसे पहले हांगकांग में लांच किया गया था।
नोकिया 6.1 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड ओरियोौ 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर करते हैं इस तरह के पोस्ट तो सावधान हो जाएं, ब्लॉक हो सकता है अकाउंट
नोकिया 6.1 प्लस का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
नोकिया 6.1 प्लस की कीमत और लांचिंग ऑफर्स
नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का कैशबैक और 240 जीबी तक डाटा मिलेगा। इसके अलावा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।