शाओमी Mi A2 का रेड एडिशन भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 19 Sep 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 Red Colour Edition Launched in India
MI A2 RED

    शाओमी ने अपने वादे के मुताबिक एमआई ए2 का रेड एडिशन भारत में लांच कर दिया है। एमआई ए2 के रेड एडिशन की बिक्री 20 सितंबर से अमेजॉन और एमआई डॉट कॉम से होगी। इससे पहले यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध था। एमआई ए2 की खासियतों की बात करें तो इसमें क्विक चार्जिंग 4+ और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। बता दें कि एमआई ए2 को पिछले सप्ताह ही अमेजॉन और एमआई डॉट कॉम पर ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है।

    एमआई ए2 की स्पेसिफिकेशन

    एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है और जल्द ही यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः खुशखबरी, पेट्रोल भरवाने पर मिल रहा है 40 रुपये का डिस्काउंट, यह है ऑफर

    एमआई ए2 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। कैमरे की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने पहली बार अपने किसी फोन में लेंस चयन का विकल्प दिया है यानि आप फोटो क्लिक करते समय रियर पर मौजूद डुअल लेंस में से पहले या दूसरे किसी भी लेंस का चयन कर सकते हैं। एमआई ए2 के कैमरे को कंपनी ने वनप्लस 6 और आईफोन x से बेहतर बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमआई ए2 की कीमत

    एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5TB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें