फेसबुक पर करते हैं इस तरह के पोस्ट तो सावधान हो जाएं, ब्लॉक हो सकता है अकाउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 19 Sep 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Never Share these types of content on Facebook, all you need about facebook community policy
FACEBOOK BLOCK

    फेसबुक आए दिन नियमों में बदलाव करते रहता है। फेसबुक का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई भी फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर नहीं होंगे जिससे किसी की भावनाएं आहत होती हैं या फिर किसी को मानसिक रूप से नुकसान पहुंचता है। फेसबुक उन पोस्ट और वीडियो को भी डिलीट कर देता है जिसमें कोई आत्महत्या कर रहा है या फिर किसी को बुरी तहर मारा जा रहा है। ऐसे फोटो और वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट को फेसबुक ब्लॉक तक सकता है। इसकी जानकारी फेसबुक ने अपनी पॉलिसी में दी है। तो आइए जानते हैं हमें फेसबुक पर क्या शेयर और पोस्ट करना चाहिए और क्या नहीं।

    facebook post againsT
    facebook post againsT

    धमकी या किसी को निशाना बनाकर उसके खिलाफ पोस्ट लिखना

    फेसबुक पर आप किसी व्यक्ति, लोगों के समूहों या स्थान (शहर या छोटे स्थान) के विरुद्ध हिंसा करने के उद्देश्य वाले बयान शेयर नहीं कर सकते। इसके अलावा आप किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा उपहार/पैसे मांगना या किसी खास हथियार का उल्लेख या चित्र या हथियार बेचने का ऑफर या उसे खरीदने के लिए कहना। ऐसे पोस्ट फेसबुक पर नहीं करने चाहिए।

    terorist
    terorist

    आतंकी गतिविधि

    किसी आतंकवादी गतिविधि, संगठित होकर नफरत फैलाना, सामूहिक या क्रमिक हत्याएं, मानव तस्करी, संगठित हिंसा या आपराधिक गतिविधि, इन गतिविधियों में शामिल समूहों, नेताओं या लोगों के प्रति समर्थन दिखाने वाली या इनका गुणगान करने वाली सामग्री को भी फेसबुक डिलीट कर देता है और यदि ऐसे पेज और अकाउंट के खिलाफ शिकायत होती है तो अकाउंट और पेज ब्लॉक भी किया जा सकता है। ऐसा कोई भी गैर-सरकारी संगठन, जो किसी राजनैतिक, धार्मिक या सैद्धांतिक लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से किसी जन-समुदाय, सरकार या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने के लिए लोगों या संपत्ति के विरुद्ध योजना बनाकर की गई हिंसक गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे ब्लॉक किया जाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें