जियो फोन की बिक्री आज, पेटीएम दे रहा है 200 रुपये का कैशबैक

रिलायंस जियो के नए फीचर फोन जियो फोन 2 की आज 20 सितंबर 2018 को फिर से फ्लैश सेल है। इससे पहले फोन की कई बार फ्लैश सेल में बिक्री हो चुकी है। आज की फ्लैश सेल का आयोजन दोपहर 12 बजे से jio.com पर होगा। फ्लैश सेल में वैसे भी खरीदारी मुश्किल होती है। ऐसे में हम आपको सलाह देगें कि आप 12 बजे से 2 मिनट ही पहले जियो की वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। पेज को रिफ्रेश करते रहें।
जियो फोन 2 के फीचर्स
सबसे पहले जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः इंतजार खत्म! जियो फोन में आ गया WhatsApp, ऐसे करें डाउनलोड
जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाएगा यानि आपके पास फोन को खरीदने के लिए कुछ ही सेकेंड का समय होगा। बता दें कि इस फोन में व्हाट्सएप भी चलेगा। जियो फोन 2 के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं।
49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता और 1 जीबी, 99 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता और 153 रुपये वाले प्लान में 42 जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
पेमेंट के बाद आपको एक मैसेज मिलेगा और बुकिंग के बाद अगले 7 दिनों के भीतर आपको फोन मिल जाएगा। डिलिवरी के लिए आपसे पूछा जाएगा कि आप घर पर डिलिवरी चाहते हैं या फिर किसी स्टोर पर जाकर लेना चाहते हैं। घर पर डिलिवरी के लिए आपको अलग से 99 रुपये देने होंगे।
पेटीएम दे रहा है 200 रुपये का कैशबैक
फोन को खरीदते समय यदि आप पेटीम वॉलेट से भुगतान करते हैं तो आपको 200 रुपये का कैशबैक मिलेगाो। इस कैशबैक के बाद जियो फोन 2 की कीमत 2,799 रुपये हो जाएगी।