भारत में नोकिया के एंड्रॉयड फोन से पहले लॉन्च होगा 3310

मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में सबसे ज्यादा सुर्खियां नोकिया 3310 के नए अवतार ने बटोरी, हालांकि इस दौरान नोकिया के तीन और फोन लॉन्च हुए लेकिन सबकी निगाह 3310 पर ही थी। अब खबर है कि भारत में एंड्रॉयड से पहले नोकिया 3310 को लॉन्च करेगी।
एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट अजय मेहता के मुताबिक कंपनी की कोशिश जून के अंत तक अपने एंड्रॉयड फोन भारत में लॉन्च करने की है, लेकिन इससे पहले नोकिया 3310 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ऑफलाइन मिलेंगे फोन

हालिया कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नोकिया अपने सभी फोन को भारत में ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन बेचेगी, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि फोन ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलेंगे लेकिन सीमित संख्या में।