कम दाम में शानदार हैं Moto G5 और Moto G5 Plus, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने दो स्मार्टफोन Moto G5 और Moto G5 Plus को लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन ये लूनार ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में गूगल असिस्सटेंट भी होगा, जो पहले केवल गूगल पिक्सल में ही था।

दोनों फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन नूगट 7.0 दिया गया है। साथ ही दोनों फोन के फ्रंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। दोनों फोन मार्च 2017 तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस मोटोरोला के एक्सक्लूसिव फीचर मोटो डिस्प्ले, एक्शन, ट्विस्ट गेस्चर से लैस हैं।

Moto G5
मोटो जी 5 में 1080x1920 पिक्सल वाला 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2जीबी रैम/3जीबी रैम, 16जीबी/32जीबी इंटरनल स्टोरेज जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G5 में फार्स्ट चार्जिंग फीचर के साथ 2800mAh की रिमूवेबल बैटरी, फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और वाइड एंगल के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।