17 सालों में कितना बदला आपका अपना नोकिया 3310, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

तमाम अटकलों के बाद नोकिया और HMD ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने 17 साल पुराने दमदार नोकिया 3310 को एक नए रूप-रंग में लॉन्च कर दिया है। इन 17 सालों में नोकिया ने पुश बटन वाले फोन से लेकर विंडो और एंड्रॉयड तक का सफर पूरा किया, हालांकि 3310 अभी भी एंड्रॉयड नहीं है। 3310 में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

17 साल पहले लॉन्च हुआ नोकिया 3310 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना था, यहां तक कि बंद होने से पहले भी 12.6 करोड़ फोन बिके थे। 3310 पहले भी अपनी मजबूती, बैटरी और सांप वाले गेम के लिए जाना जाता था और नया अवतार भी इसी नाम से जाना जाएगा।

नोकिया का पुराना 3310 84x84 रिजॉल्यूशन की ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले थी, वहीं नए 3310 में 2.4 इंच की कलर डिस्प्ले है, जिसे आप सूर्य की रौशनी में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन