NoiseFit Active स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा SpO2 का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 May 2021 03:34 PM IST
सार

NoiseFit Active में आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर SpO2 और 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर दिया गया है। इस वॉच की डायल राउंड है और इसे मल्टी कलर में खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
NoiseFit Active Smartwatch With SpO2 Monitoring launched in India
NoiseFit Active - फोटो : amarujala

    विस्तार

    न्वाइज ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Active को भारत में लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Active में आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर SpO2 और 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर दिया गया है। इस वॉच की डायल राउंड है और इसे मल्टी कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इस वॉच में 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। नेविगेशन के लिए NoiseFit Active में दो बटन मिलेंगे।

    NoiseFit Active की कीमत

    NoiseFit Active स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री रोबस्ट ब्लैक, पावर ब्लू, स्पोर्टी रेड और जेस्टी ग्रे कलर वेरियंट में हो रही है।

    विज्ञापन

    NoiseFit Active की स्पेसिफिकेशन

    न्वाइज की इस स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग के अलावा SpO2 मॉनिटर और 24 घंटे हर्ट मॉनिटरिंग की सुविधा है। इस वॉच में 1.28 इंच की TFT कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इस वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है। इसमें 14 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें क्रिकेट, साइकलिंग, योग, ट्रेडमिल और रनिंग जैसे मोड्स शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच में 320mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, जबकि स्टैंडबाय समय 30 दिनों का है। इसकी बैटरी 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है और इसे एंड्रॉयड 4.4 और iOS 9 और इससे ऊपर के सभी फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। वॉच का वजन 45 ग्राम है।

    NoiseFit Active पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे जिनमें कॉल रिजेक्शन भी शामिल हैं। वॉच में फाइंड माय फोन, हैंड वॉश रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म और DND मोड भी है। वॉच के लिए एप में 50 क्लासिक फेसेज मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें