यूजर्स Video Call के दौरान एक-दूसरे को कर सकेंगे 'टच', जल्द आने वाला है खास डिवाइस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 Nov 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
New Technology Invented You Can Touch Each Other During Video Know About It
video calling

    तकनीक के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, जिससे लोगों को अब नई-नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने को मिल रही हैं। इस क्रम में अब अमेरिका की नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक खास डिवाइस बनाया है, जिससे यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान एक-दूसरे को स्पर्श कर सकेंगे। वहीं, रिसर्चर्स ने इस गैजेट को 'इपिडर्मल वीआर' का नाम दिया है। फिलहाल, इस डिवाइस को लेकर विशेषज्ञों ने ज्यादा जानकरी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं कि इस खास डिवाइस काम करता है...

    वायलेस डिवाइस किया तैयार

    video calling
    video calling

    शोधकर्ताओं ने एक ऐसा खास डिवाइस बनाया है, जो यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान एक-दूसरे को छूने का अहसास दिलाता है। इतना ही नहीं इस खास गैजेट के जरिए यूजर्स फिल्म देखते समय उन सभी चीजों को महसूस भी कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस डिवाइस की टेस्टिंग चल रही है।

    विज्ञापन

    अमेरिका के रिसर्चर्स ने इस खास डिवाइस का नाम 'इपिडर्मल वीआर' रखा है। शोधकर्ताओं ने इस गैजेट में पतली लचीली परत के साथ एक्टयूएटर्स लगाए हैं, जो तेजी से वाइब्रेट होते हैं। इन एक्टयूएटर्स से ही यूजर्स को छूने का एहसास होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, नेचर' जर्नल ने इस वीआर डिवाइस की जानकारी का खुलासा किया है। इस डिवाइस के साइज की बात करें तो यह 15 सीएम चौड़ा और 15 सीएम लंबा है। इसमें एक छोटा सा वायरलेस सर्किट दिया गया है, जिससे इसे ताकत मिलती है। इसके अलावा इपिडर्मल वीआर का वजन बहुत कम है।

    इपिडर्मल वीआर डिवाइस कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के साथ कनेक्ट होता है। जब यूजर्स सॉफ्टवेयर के जरिए एक-दूसरे को छूते हैं, तो वह इस डिवाइस से स्पर्श को फील करते हैं। साथ ही इस डिवाइस में लगे एक्टयूटर्स छूने पर वाइब्रेट या मूवमेंट करते हैं। वहीं, रिसर्चर्स का कहना है कि ये एक्टयूएटर्स एक बार करीब 200 बार तेजी से घूमते हैं। इसके अलावा इस खास गैजेट को स्मार्टफोन समेत टैबलेट से भी जोड़ा जा सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इपिडर्मल वीआर डिवाइस बहुत हल्का है और पूरी तरह से वायरलेस है। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में बैटरी नहीं लगानी पड़ेगी, जिससे इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें