वापस आ रहा है मोटोरोला का यह पुराना फ्लिप फोन, कीमत होगी 1 लाख रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 18 Jan 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Motorola Razr ready to rock with new avtar, Price may be Rs 1 lakhs
motorola razr

    मोटोरोला ने अपने आइकॉनिक फोन मोटोरोला रेजर (Motorola Razr) को लांच करने की तैयारी में है। Motorola Razr पहले जहां एक फ्लिप फोन था, वहीं अब इसकी वापसी फोल्डेबल फोन के रूप में होने वाली है। द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक मोटोरोला का यह फोन काफी महंगा होगा। बताया जा रहा है कि लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला के इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये के करीब होगी।

    ये भी पढ़ेंः 20 जनवरी से शुरू हो रही है सेल, Realme के इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लेनोवो इस फोन के साथ साझेदारी के लिए अमेरिकी टेलीकॉम कपंनी Verizon से बात कर रही है और यह फोन आगामी फरवरी में लांच हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो Motorola Razr की कीमत $1,500 यानि करीब 1,04,300 रुपये होगी। हालांकि इस रिपोर्ट के बारे में मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि Motorola Razr साल 2004 में लांत हुआ था और फ्लिप फोन होने के कारण बाजार में इसकी काफी मांग थी। उस समय इस फोन को Razr V3 के नाम से लांच किया गया था। एक रिपोर्ट की मानें तो 2008 तक मोटोरोला रेजर फोन की बिक्री 130 मिलियन से अधिक हुई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः पिछले 16 दिनों में इन 16 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई है 13,000 रुपये तक की कटौती

    वहीं ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मोटोरोला वेरिजॉन के साथ स्मार्टफोन लांच कर रही है। इससे पहले भी मोटोरोला ने 2011 और 2012 में वेरिजॉन के साथ अपने स्मार्टफोन Droid Razr को लांच किया था। बताया जाता है कि Droid Razr फोन उस समय दुनिया का सबसे पतला फोन था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें