पिछले 16 दिनों में इन 16 स्मार्टफोन की कीमतों में हुई है 13,000 रुपये तक की कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Jan 2019 11:28 AM IST
These 16 smartphone got price cut up to Rs 13,000 in 2019
Xiaomi Redmi 6

    Xiaomi Redmi 6

    शाओमी ने अपने स्मार्टफोन Redmi 6 की कीमत में 1,500 रुपये तक कटौती की है। रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 हो गई है। बता दें कि लांचिंग के दौरान रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये थी। शाओमी का यह सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरे वाला फोन है।

    Samsung Galaxy A9 (2018)
    Samsung Galaxy A9 (2018)

    Samsung A9 (2018)

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 (रिव्यू) को भारत में 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था, लेकिन अब इस फोन को 33,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है

    LG V30 plus
    LG V30 plus

    LG V30+

    एलवी30 प्लस को भारत में 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था लेकिन अब इस फोन 29,999 रुपये मे खरीदा जा सकता है। एलजी वी30 प्लस में दो डिस्प्ले हैं जिनमें एक फ्लोटिंग बार डिस्प्ले है और दूसरा हमेशा ऑन रहने वाला है। फ्लोटिंग बार में आप टाइम और नोटिफिकेशन देख सकेंगे। फोन में 6 इंच की क्वॉडएचडी फुलविजन डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, क्वॉलकॉम 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एख कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इशके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, ऑडियो जैक और 3300 एमएएच की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें