Motorola One Fusion+ भारत में हुआ महंगा, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Motorola One Fusion Plus Price in India Increased, Now at Rs 17,499
Motorola One Fusion Plus - फोटो : amarujala

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola One Fusion+ की कीमत लॉन्चिंग के महज एक महीने के अंदर बढ़ा दी है। Motorola One Fusion+ की कीमत अब 17,499 हो गई है जो कि पहले 16,999 रुपये थी। कंपनी ने इस फोन की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस फोन की अगली सेल फ्लिपकार्ट पर 13 जुलाई को है।

    Motorola One Fusion+ की स्पेसिफिकेशन

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Poco M2 Pro vs Poco X2: नया या पुराना, किसे खरीदने में है आपका फायदा?

    Motorola One Fusion+ का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Motorola One Fusion+ की कनेक्टिविटी और बैटरी

    मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस का वजन 210 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें