Poco M2 Pro vs Poco X2: नया या पुराना, किसे खरीदने में है आपका फायदा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 07:59 PM IST
सार

दोनों फोन में एक ही डिस्प्ले हैक्वॉड कैमरा सेटअप से लैस हैं दोनों फोनमिलेगा स्नैपड्रैगन का ऑक्टाकोर प्रोसेसर

विज्ञापन
Poco M2 Pro vs Poco X2: Price, specifications, camera comparison and more
Poco M2 Pro vs Poco X2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोको ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M2 Pro पेश किया है। पोको एम2 प्रो कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। पोको एम2 प्रो (Poco M2 Pro ) को भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसी साल फरवरी में Poco X2 को लॉन्च किया था। इस फोन में भी क्वॉड कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं Poco M2 Pro और Poco X2 एक दूसरे से कैसे अलग हैं?

    Poco M2 Pro vs Poco X2: कीमत

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो Poco M2 Pro को तीन वेरियंट में पेश किया गया है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। तीनों वेरियंट ग्रीन एंड ग्रीनर, ऑउट ऑफ द ब्लू और दो शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेंगे। फोन की बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी। Poco X2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 18,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है। यह फोन अटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फोनिक्स रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Poco M2 Pro vs Poco X2: स्पेसिफिकेशन

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    दोनों फोन में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। Poco M2 Pro में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Poco X2 में भी इसी साइज और रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। प्रोसेसर की बात करें तो Poco M2 Pro में स्नैपड्रैगन 720G दिया गया है, जबकि Poco X2 में स्नैपड्रैगन 730G है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें