Motorola One 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे चार रियर कैमरे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 11:53 AM IST
सार

Motorola One 5G में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअपडुअल सेल्फी कैमरे से लैस है यह फोनमिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज

विज्ञापन
Motorola One 5G launched With Snapdragon 765G Price and Specifications
Motorola One 5G - फोटो : Motorola

    विस्तार

    लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola One 5G अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। Motorola One 5G में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 90Hz रिफ्रेस रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। मोटोरोला ने इस फोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    मोटोरोला वन 5जी सिंगल वेरियंट में मिलेगा। Motorola One 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत $500 यानी करीब 36,600 रुपये है। अमेरिका में इस फोन की बिक्री AT&T के साथ होगी। यह फोन ऑक्सफोर्ड ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इसका वेरिजॉन वेरियंट अक्तूबर के अंत तक आएगा, हालांकि भारत में इस फोन के बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन की डिस्प्ले HDR10 सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें