Vodafone Idea ने लॉन्च किया 46 रुपये का नया प्री-पेड प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Launches Rs 46 Plan With 100 Night Minutes and 28 Days Validity
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के प्री-पेड ग्राहक हैं और किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो कंपनी ने आपके लिए 46 रुपये का एक सस्ता प्लान बाजार में उतार दिया है जिसके साथ 28 दिनों की वैधता मिल रही है, हालांकि वोडाफोन आइडिया का यह प्लान फिलहाल केरल सर्किल के लिए ही है।

    Vodafone Idea के 46 रुपये वाले प्लान के फायदे

    वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में सिर्फ 100 मिनट ऑन नेट यानी सिर्फ वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क पर लोकल कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और यह नाइट मिनट्स (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक) है यानी आप सिर्फ रात में ही कॉल कर सकेंगे। ऑन नेट कॉलिंग के अलावा इस प्लान में अन्य कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन

    येभी पढ़ें: Reliance Jio Fiber के 4 नए प्लान्स लॉन्च, एक महीने तक मुफ्त में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसका मतलब यह है कि यदि आपको एसटीडी कॉलिंग करनी है या मैसेजिंग करनी है तो आपको अलग से रिचार्ज कराना होगा। वोडाफोन के इस प्लान में 24 रुपये वाले प्लान जैसी ही सुविधाएं मिल रही हैं। दोनों प्लान में अंतर सिर्फ वैधता को लेकर है। 24 रुपये वाले प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

    बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने जुलाई में ही 819 रुपये प्लान को पेश किया है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस और 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा है। इस प्लान में आपको वोडाफोन प्ले और जी5 जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, हालांकि यह प्लान दिल्ली सर्किल के लिए ही पेश हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें