Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन आज भारत में देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 May 2020 10:46 AM IST
सार

Moto G8 Power Lite आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिलेगी दमदार बैटरीफ्लिपकार्ट पर मोटो जी8 पावर लाइट की होगी सेल

Motorola G8 Power Lite set to launch in india today know expected price and specifications
moto g8 power lite - फोटो : smartvenkat95 / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज अपने लेटेस्ट डिवाइस मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन को यूरोप में पेश किया था।

    इसे भी पढ़ें: Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Moto G8 Power Lite की लॉन्चिंग

    मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन को आज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। हालांकि, मोटो जी8 पावर लाइट की सेल की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    Moto G8 Power Lite की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन

    मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें: Huawei Y9s की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लैस

    Moto G8 Power Lite की बैटरी

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें