Huawei Y9s की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 May 2020 09:13 PM IST
सार

Huawei Y9s में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपपॉपअप सेल्फी कैमरे से है लैसमिलेगी 6.59 इंच की डिस्प्ले

विज्ञापन
Huawei Y9s Sale Starst in India via Amazon know Price Offers and specifications
Huawei Y9s - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    हुवावे का नया स्मार्टफोन Huawei Y9s अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, हालांकि फोन की डिलीवरी फिलहाल रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में होगी। कंटेनमेंट जोन अभी डिलीवरी नहीं की जा रही है। बता दें कि इस फोन को 12 मई को भारत में लॉन्च किया गया था।

    Huawei Y9s की कीमत और ऑफर्स-

    भारत में Huawei Y9s की कीमत 19,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में ही मिलेगा। यदि आप अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो एक हजार रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, हालांकि इसके लिए पहले पेमेंट करना होगा और यह ऑफर 25 मई तक ही है।Huawei Y9s की स्पेसिफिकेशन-हुवावे वाय9 एस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।Huawei Y9s का कैमरा-कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।Huawei Y9s की बैटरी-कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनेस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें