2,000 रुपये से कम में ब्लूटूथ नेकबैंड ईयरफोन की तलाश में हैं तो यहां है पूरी लिस्ट

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग अपने मनोरंजन के लिए गाने सुनते हैं। हालांकि, सही बास या फिर क्लियर साउंड न मिलने से पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। तो ऐसे में हम आज कुछ खास वायरसलेस नेकबैंड इयरफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। साथ ही लोगों को इन इयरफोन में सही बास और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलेगी। आइए इन इयरफोन पर डालते हैं एक नजर...

Realme Buds इयरफोन
अगर आप किफायती कीमत में अपने लिए शानदार इयरफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रियलमी बड्स एकदम बेस्ट हैं। इस इयरफोन की कीमत 1,799 रुपये है। इसके अलावा आपको इस इयरफोन में क्लियर साउंड और सही बास का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसका वजन काफी हल्का है, जिसकी वजह से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Pebble Urbane इयरफोन
यदि आप रॉक म्यूजिक सुनने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए Pebble Urbane इयरफोन एकदम थीक है। इस इयरफोन में आपको सिलिकॉन का नेकबैंड और सॉफ्ट बड्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस इयरफोन में 150 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो यूजर्स को 3 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, इस इयरफोन की कीमत 1,869 रुपये है।