Realme X3 SuperZoom आज ग्लोबल मार्केट में लेगा एंट्री, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 May 2020 09:36 AM IST
सार

Realme X3 SuperZoom आज यूरोप में होगा लॉन्चयूजर्स को मिलेगा 60एक्स जू्म

विज्ञापन
Realme X3 SuperZoom smartphone set launch today know price and specifications
Realme X3 SuperZoom - फोटो : social media

    विस्तार

    टेक कंपनी रियलमी (Realme) आज अपने शानदार डिवाइस एक्स3 सुपर जूम (Realme X3 SuperZoom) को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दमदार कैमरे के साथ 60एक्स जूम का सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। तो आइए जानते हैं रियलमी एक्स30 सुपर जूम की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ऐसे देखें लाइव इवेंट

    रियलमी एक्स3 सुपर जूम का लॉन्चिंग कार्यक्रम यूरोप में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Realme X50 Pro Player दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

    Realme X3 SuperZoom की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी एक्स3 सुपर जूम स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X3 SuperZoom स्पेशिफिकेशन

    अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme X3 SuperZoom में 6.6 इंच री फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्लस मिलेगा। इसके साथ 12 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Realme X3 SuperZoom का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें से मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर f/1.8 होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्ल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। फोन के साथ 60एक्स तक का डिजिटल जूम मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

    इसे भी पढ़ें: Google ने TikTok की रेटिंग सुधारने के लिए डिलीट कर दिए 50 लाख रिव्यू!

    Realme X3 SuperZoom की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कहा जा रहा है कि फोन को 4200mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा जो कि 30W की डर्ट फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मिलेगा, हालांकि फोन के बारे में यह भी रिपोर्ट है कि इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा और स्टोरेज को भी मेमोरी कार्ड से बढ़ाने की सुविधा नहीं होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें