Realme Smart TV भारत में हुआ लॉन्च,  MI TV से है सीधा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 May 2020 02:25 PM IST
सार

Realme Smart TV 32 इंच और 43 इंच वेरियंट में मिलेगाशुरुआती कीमत 12,999 रुपयेदो जून को है पहली सेल

विज्ञापन
Realme Smart TV launched in India at starting price of Rs 12,999, know specifications
Realme Smart TV - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में बहुत ही कम समय में अपनी पकड़ बनाने वाली कंपनी रियलमी ने भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। Realme Smart TV दो वेरियंट में मिलेगी जिनमें 32 इंच और 43 इंच शामिल हैं। Realme Smart TV का सीधा मुकाबला शाओमी, वीयू, थॉमसन और शिंको जैसी कंपनियों से होगा।

    Realme Smart TV की कीमत और उपलब्धता

    Realme Smart TV के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। टीवी की बिक्री दो जून से फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी और जल्द ही इस टीवी को रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Realme Watch भारत में हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये

    Realme Smart TV की स्पेसिफिकेशन

    32 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है यानी यह टीवी एचडी रेडी है, जबकि 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है यानी यह एक फुल एचडी टीवी है। टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और मनचाहा एप डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा टीवी की डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और इसमें HDR और HDR10 का भी सपोर्ट है। टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है और MediaTek MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है। शाउंड के लिए इसमें 24 वॉट का स्पीकर मिलेगा। स्पीकर के सात दो ट्वीटर्स भी हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमस और ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें