Google ने TikTok की रेटिंग सुधारने के लिए डिलीट कर दिए 50 लाख रिव्यू!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 May 2020 08:57 PM IST
सार
विज्ञापन
Google removes  5 million reviews from Play Store to improve TikTok rating says reports
tiktok rating - फोटो : social media

    विस्तार

    हाल के कुछ दिनों में यूट्यूबर और टिकटॉक यूजर की लड़ाई में टिकटॉक को काफी नुकसान हुआ है। टिकटॉक की रेटिंग 4 से 2 और फिर 1.2 स्टार आ गई थी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बैन टिकटॉक ट्रेंड चला। भारत में लॉन्चिंग के बाद से यह पहला मौका था जब टिकटॉक की रेटिंग इतनी कम हुई, वहीं अब टिकटॉक की रेटिंग 1.5 स्टार हो गई है और 2.2 करोड़ यूडर्स ने रिव्यू किया है।

    खबर है कि गूगल ने टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए यूजर्स रिव्यू डिलीट करना शुरू कर दिया है। Nobert Elekes ने ट्वीट करके दावा किया है कि गूगल टिकटॉक की रेटिंग सुधारने के लिए लगातार रिव्यू डिलीट कर रहा है। रिव्यू डिलीट होने के बाद टिकटॉक की रेटिंग 1.2 से 1.6 पहुंच गई है।

    विज्ञापन

    Nobert Elekes के ट्वीट के मुताबिक गूगल प्लेट-स्टोर पर जब टिकटॉक की रेटिंग 1.2 थी तो उस समय 2.8 करोड़ रिव्यूज थे लेकिन अब रेटिंग 1.6 पहुंच गई है तो रिव्यूज की संख्या 2.7 करोड़ हो गई है। इस वक्त टिकटॉक के रिव्यूज 2.2 करोड़ हैं यानी 50 लाख डिलीट कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूट्यूबर कैरी मिनाती और टिकटॉक इंफ्लूएंसर आमिर सिद्दीकी के बीच का एक वीडियो ही इस पूरी फसाद की जड़ है। यूट्यूब ने हाल ही में कैरी मिनाती का एक वीडियो डिलीट कर दिया। यूट्यूब ने कैरी मिनाती का वीडियो नियम व शर्तों के उल्लंघन को लेकर किया, लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मचा कि आमिर सिद्दीकी ने वीडियो को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद वीडियो को डिलीट किया गया।

    इसके बाद अपने फैन्स के अनुरोध पर कैरी मिनाती ने टिकटॉक इंफ्लूएंसर आमिर सिद्दीकी के खिलाफ एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने आमिर की खिंचाई कर दी और इसी वीडियो के बाद बवाल मचा। कैरी मिनाती ने एक तरीके से टिकटॉक की ही खिंचाई की।

    इसके बाद आशीष चंचलानी, भुवन बम जैसे यूट्यूबर ने भी कैरी मिनाती का साथ दिया। दरअसल आमिर सिद्दीकी ने एक वीडियो में कहा था कि टिकटॉक पर यूट्यूब से ज्यादा और बढ़िया कंटेंट है। यूट्यूबर टिकटॉक से आइडिया चुराते हैं और वीडियो बनाते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें