Motorola Edge+ और Motorola Edge आज बाजार में देंगे दस्तक, जानें संभावित कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला (Motorola) आज अपने शानदार स्मार्टफोन एज और एज प्लस को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन को पहले भी ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को इन दोनों डिवाइस में दमदार कैमरा, कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और ताकतवर प्रोसेसर मिलने की उम्मीद हैं। तो आइए जानते हैं मोटोरोला एज और एज प्लस स्मार्टफोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
मोटोरोला एज और एज प्लस का लॉन्चिंग कार्यक्रम
मोटोरोला एज और एज प्लस का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से शुरू हो जाएगा। फिलहाल, इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी अब तक नहीं मिली है।
मोटोरोला एज और एज प्लस की संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मोटोरोला एज और एज प्लस की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखेगी। इसके अलावा इन स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: BSNL ने 5 तो जियो ने 3 मई तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की वैधता, इनकमिंग कॉल्स की मिलेगी सुविधा
मोटोरोला एज की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। साथ ही यूजर्स को इस फोन में स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
मोटोरोला एज प्लस के संभावित फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दे सकती है। हालांकि, अब तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
- वनप्लस 8 की लॉन्चिंग के साथ ही OnePlus 7T Pro की कीमत में हुई कटौती
- ये हैं भारत के टॉप 48 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
- Xiaomi Mi Display 1A मॉनिटर से उठा पर्दा, मिलेगी 23.8 इंच की एचडी स्क्रीन
- Xioami Mi 10 Youth Edition स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन